लखीमपुर खीरी में गला रेतकर छात्रा की हत्या ,SP बोले -बख्शे नही जाएगे दोषी
लखीमपुर खीरी में गला रेतकर छात्रा की हत्या, SP बोले- बख्शे नहीं जाएंगे दोषी
पुलिस कप्तान (SP) सतेंद्र सिंह का कहना है सब की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे हैं. जांच के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा.
लखीमपुर खीरी. लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में मंगलवार को एक गन्ने के खेत से 18 वर्षीय इंटर क्लास की छात्रा की गला कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पाकर घटनास्थल पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के साथ एसपी सतेंद्र कुमार भी पहुंचे. पुलिस ने छात्रा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस के अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे है.
घटना लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के धवलपुर गांव की है. जानाकारी के अनुसार, आज सुबह सपना नाम की 18 वर्षीय इंटर की छात्रा का गला कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि एक छात्रा सोमवार दोपहर को अपने घर से इंटर का फॉर्म ऑनलाइन कराने के लिए निकली थी. लेकिन देर रात जब घर ने वापस नहीं आई. परिजनों ने उसको खोजने का काफी प्रयास किया गया उसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना नीमगांव पुलिस को दी.
काफी खोजबीन के बाद आज सुबह सपना अपना एक गन्ने के खेत से सपना का शव मिला. उसके गले में किसी धारदार हथियार से काटने के निशान था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों का कहना है कि उनकी लड़की अपने इंटर क्लास का फॉर्म ऑनलाइन करने के लिए घर से निकली थी. पुलिस कप्तान सतेंद्र सिंह का कहना है सब की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे हैं. जांच के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा. फिलहाल पुलिस हर दिशा में जांच को आगे बढ़ाएं हुए हैं. एसपी के मुताबिक जो भी मामले में दोषी पाया जाएगा, जल्द से जल्द उसको गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
संवाददाता
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home