अल्पसंख्यक प्री-मैट्रिक/पोस्ट-मैट्रिक/मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजना मे वर्ष 2020-21 मे अध्ययनरत
अल्पसंख्यक प्री-मैट्रिक/पोस्ट-मैट्रिक/मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजना मे वर्ष 2020-21 मे अध्ययनरत अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र/छात्राओं के नवीन/नवीनीकरण आवेदन पत्र भरने की समय सीमा निर्धारितः
उन्नाव 02 सितम्बर 2020 (सू0वि0) जिला पिछड़ावर्ग कल्याण अधिकारी/प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उन्नाव श्री अमित सोनकर ने बताया कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सचंालित (नेशनल स्कालरशिप) अल्पसंख्यक प्री-मैट्रिक/पोस्ट-मैट्रिक/मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजना मे वर्ष 2020-21 मे अध्ययनरत अल्पसंख्यक समुदाय (जैन, बौद्ध, सिक्ख, पारसी, मुस्लिम, ईसाई) के छात्र/छात्राओं के नवीन/नवीनीकरण आवेदन पत्र भरने की समय दिनंाक 16 अगस्त 2020 से दिनंाक 31 अक्टूबर 2020 तक प्रारम्भ है। तथा वर्ष 2020-21 मे साफ्टवेयर मे किये गये परिवर्तन के फलस्वरूप कार्य सम्पादन के लिये पोर्टल पर दर्ज शिक्षण संस्थाओ की KYC होना आवश्यक है। तथा आन लाईन आवेदनो मे शत-प्रतिशत आधार सीडिंग कराये जाने के भी निर्देश है।
जिला पिछड़ावर्ग कल्याण अधिकारी/प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने इस सम्बन्ध मे जनपद मे संचालित समस्त राजकीय/अनुदानित/मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओ के प्रधानाचार्यगण/प्रबन्धकगण से अपील की है कि जो शिक्षण संस्थाएं एन0एस0पी0 पोर्टल पर पंजीकृत नही है वे अपनी शिक्षण संस्थाओं का पंजीकरण करना सुनिश्चित करे, जो संस्थाएं एन0एस0पी0 पोर्टल पर पहले से पंजीकृत है वे अपनी संस्थाओ की KYC/Profile/Fee Update कराना एवं शत-प्रतिशत नियमानुसार आधार युक्त आन लाईन आवेदन कराना सुनिश्चित करे।
---------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home