प्रेस विज्ञप्ति जिलाधिकारी 7 सितंबर 2020
जिलाधिकारी अपडेट 7 सितंबर 2020 कानपुर नगर। जिलाधिकारी कानपुर नगर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड संक्रमण को कम करने हेतु मास्क न लगाने व कन्टेनमेट जोन में कड़ाई करने के सम्बन्ध में बैठक की। उन्होंने ने निर्देशित करते हुए कहा की लोगों को मास्क लगाकर ही चलने की आदत डालनी होगी, इसके लिए समस्त पुलिस अधिकारी को लोगों को लगातार टोकते रहना है। वाहन चलाते समय मास्क न पहनने वालो का चालान किया जाए तथा चौराहों पर कड़ी निगरानी रखी जाए । साथ ही दुकानदारो द्वारा मास्क न पहनने वालो के खिलाफ अभियान चलाकर उनके भी चालान किए जाए। कंटेनमेंट जोन में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम समस्त थानावार कंटेनमेंट करने वाले ठेकेदार की सूची उपलब्ध करा दें ताकि पॉजिटिव आने वाले व्यक्ति की सूची मिलते ही संबंधित टीम के साथ कन्टेनमेट क्षेत्र में आकलन कर पॉजिटिव आने वाले व्यक्ति के घर ,मोहल्ले को कंटेन कर सके ।यदि लगातार उस मोहल्ले में पॉजिटिव मरीज मिलते हैं, तो उसी के अनुसार कन्टेनमेट को बढ़ाया जाए। सभी कंटेनमेंट जोन में पॉजिटिव आने वाले व्यक्ति के परिवार ,उनके क्लोज कांटेक्ट में आने वाले सभी लोगों की सूची बनाकर, उनके मोहल्ले में सभी का सैम्पल कराया जाए। कंटेनमेंट की निगरानी रखने के लिए 14 दिन तक उनके मोहल्ले के लोगों की ही निगरानी समिति बनायी जाए जिसके द्वारा पुलिस का सहयोग करे ,साथ ही सिविल डिफेंस की भी ड्यूटी कंटेनमेंट जोन में लगाई जाए । तथा कंटेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई हो यह सुनिश्चित किया जाए। कंटेनमेंट जोन में लोग घूमते न रहे यह इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए ,और उन्हें यह बताया जाए कि यह व्यवस्था उनकी भलाई के लिए ही बनाई गई है ,आप घर में रहें सुरक्षित रहें यह उनको बताना है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में यदि कोई पॉजिटिव मरीज आता है, तो पूरे क्षेत्र को कन्टेनमेट न करके बल्कि मल्टी स्टोरी बिल्डिंग को ही कंटेन करना है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि नगर निगम सभी कन्टेनमेट जोन में सेनेटाइजर का कार्य कराए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त नगर मजिस्ट्रेट ,सी0ओ0अपने-अपने क्षेत्रों में नान कोविड प्राइवेट अस्पतालों का औचक निरीक्षण करें ,उनके यहां फ्लू ओपीडी, होल्डिंग ऐरिया बना है या नही यह देखे तथा खांसी ,जुखाम , बुखार वाले कितने मरीज उनके यह भर्ती है ,उनकी कोविड जांच हुई कि नही ,इस सभी बिन्दुओ पर निरीक्षण किया जाए । इन अस्पतालों द्वारा ज्यादातर खांसी ,जुखाम बुखार आदि लक्षण वाले मरीज भर्ती रखते है, इसकी भी सूचना लेनी है और यह सूचना कन्ट्रोल रूम तो तत्काल देनी होगी। बैठक में डीआईजी/ एसएसपी , समस्त सी0ओ0,समस्त एसीएम , समस्त एस0पी ,अपर नगर आयुक्त तथा नगर निगम के जोनल अधिकारी उपस्थित रहे।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home