Tuesday, September 8, 2020

बड़ी खबर…दिनदहाड़े दुकान में घुसकर ज्वेलर्स की गोली मारकर हत्या दिनदहाड़े दुकान में घुसकर ज्वेलर्स की गोली मारकर हत्या…

बड़ी खबर…दिनदहाड़े दुकान में घुसकर ज्वेलर्स की गोली मारकर हत्या

दिनदहाड़े दुकान में घुसकर ज्वेलर्स की गोली मारकर हत्या…

10 लाख कैश और पांच किलो चांदी लूट ले गए बदमाश…

मेरठ/उत्तर प्रदेश यूपी के मेरठ में दिनदहाड़े बड़ी वारदात हो गई।यहां बेखौफ बदमाश एक ज्वैलर्स की दुकान में घुस गए और लूटपाट करने लगे,विरोध करने पर ज्वेलर्स की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद 10 लाख कैश और 5 किलो चांदी लूट ले गए।
जानकारी के मुताबिक मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर 2 में अमन जैन की भागमल ज्वेलर्स नाम से ज्वेलरी शोरूम है।इसी शोरूम पर दोपहर करीब 1 बजे नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। लूट के दौरान बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी अमन जैन की गोली मारकर हत्या कर दी। दो बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।लूटपाट का विरोध करने पर अमन को गोली मार दी और ज्वैलरी लूटकर बदमाश फरार हो गए,घायल अमन को अस्पताल लाया गया जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बदमाशों का कोई सुराग अभी तक पुलिस नहीं लगा पाई है। परिजनों ने बताया कि करीब 10 लाख कैश और 5 किलो चांदी लूटकर बदमाश फरार हुए हैं।
व्‍यापारियों में खासा रोष है,उन्‍होंने बाजार बंद कराकर हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में एसएसपी अजय साहनी और एसपी क्राइम भी मौके पर पहुंचे।
वारदात के विरोध में जागृति विहार तत्काल बंद करने का ऐलान किया गया है,आरोपियों के नही पकड़े जाने पर कल से शास्त्रीनगर भी बंद होगा।

प्रधान सम्पादक
हिमांशु श्रीवास्तवा 

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home