ब्यावरा। शहर में बाइक चोरी की वारदाते बढ़ती ही जा रही है
ब्यावरा। शहर में बाइक चोरी की वारदाते बढ़ती ही जा रही है। दो दिन पूर्व बस स्टैंड के पीछे स्थित स्वरूप नगर कॉलोनी से मुकेश पिता बजरंगलाल कुमावत मूल निवासी टोड़ी माधवपुरा (खाटूश्यामजी, राजस्थान) हाल निवास ब्यावरा की बाइक एमपी 9 वीजी 4917 चोरी हो गई। उन्होंने दो दिनों तक बाइक की तलाश की लेकिन बाइक नहीं मिली। उन्होंने बताया कि वह वह किसी के घर में टाइल्स लगा रहे थे। तभी बाहर खड़ी बाइक कोई चुरा ले गया। इस पर युवक ने सिटी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
संवाददाता
शोमेश शर्मा की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home