Tuesday, September 8, 2020

महिला आयोग की अध्‍यक्ष रेखा शर्मा कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्‍वारंटाइन

महिला आयोग की अध्‍यक्ष रेखा शर्मा कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्‍वारंटाइन

NCW chief Rekha Sharma tests positive for Covid-19: रेखा शर्मा ने ट्वीट किया, 'मैंने कोविड की जांच कराई क्योंकि मुझे जुखाम था. जांच में मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.' उन्होंने कहा, 'मेरे संपर्क में आए लोगों से मैंने कहा है कि वे कृपया अपनी जांच कराएं. मैंने खुद को घर पर पृथक-वास में कर लिया है.'
नई दिल्ली. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मंगलवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं. उन्होंने हाल के दिनों में अपने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील भी की है. रेखा शर्मा ने ट्वीट किया, 'मैंने कोविड की जांच कराई क्योंकि मुझे जुखाम था. जांच में मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.' उन्होंने कहा, 'मेरे संपर्क में आए लोगों से मैंने कहा है कि वे कृपया अपनी जांच कराएं. मैंने खुद को घर पर पृथक-वास में कर लिया है.
संवाददाता
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home