उत्तर प्रदेश: करप्शन को लेकर CM योगी सख्त, 24 घंटे में 2 IPS अफसर सस्पेंड
उत्तर प्रदेश: करप्शन को लेकर CM योगी सख्त, 24 घंटे में 2 IPS अफसर सस्पेंड
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने भ्रष्टाचार (Corruption) के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए पिछले 24 घंटे में प्रयागराज और महोबा के आईपीएस अफसरों को सस्पेंड कर दिया है.
महोबा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने भ्रष्टाचार (Corruption ) के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए महोबा के पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार (Manilal Patidar) को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के निर्देश दिए हैं. पाटीदार ने परिवहन में लगी गाड़ियों के चलाए जाने हेतु अवैध रूप से पैसे की मांग की थी. इसके साथ सीएम योगी ने भ्रष्टाचार के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए बीते 24 घंटे में दो आईपीएस असफरों को निलंबित कर दिया है.
इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रयागराज (Prayagraj) के एसएसपी अभिषेक दीक्षित (IPS Abhishek Dikshit) को सस्पेंड कर दिया था. आईपीएस अभिषेक दीक्षित पर अपराध नियंत्रण में नाकामी, क़ानून व्यवस्था में शिथिलता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं. इसके अलावा शासन और पुलिस मुख्यालय के निर्देशों का अनुपालन नहीं करने का भी आरोप लगा है. साथ ही एसएसपी पर पोस्टिंग में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिए जाने का भी गंभीर आरोप है. बता दें कि 17 जून को पीलीभीत से उनका तबादला हुआ था और वह प्रयागराज के एसएसपी नियुक्त हुए थे. उन्हें डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है. दीक्षित की जगह सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को प्रयागराज का एसएसपी बनाया गया है.
सह संपादक
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home