Tuesday, September 1, 2020

बर्खास्त IAS दंपति पर इनकम टैक्स का शिकंजा,100 करोड़ की बेनामी संपत्ति होगी कुर्क

बर्खास्त IAS दंपति पर इनकम टैक्स का शिकंजा,100 करोड़ की बेनामी संपत्ति होगी कुर्क!

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बर्खास्त आईएएस दंपति अरविंद जोशी (Arvind Joshi) और टीनू जोशी (Tinu Joshi) की 100 करोड़ की 100 बेनामी संपत्ति (Property) पर आयकर विभाग जल्द कुर्की की कार्रवाई कर सकता है.

भोपाल. मध्य प्रदेश के बर्खास्त आईएएस दंपति अरविंद जोशी (Arvind Joshi) और टीनू जोशी (Tinu Joshi) की करीब 100 करोड़ की बेनामी संपत्ति (Property) जल्द कुर्क की जा सकती है. आयकर विभाग (Income Tax Department) ने इस संपत्ति को सबसे पहले अटैच किया था. अब इस बेनामी संपत्ति की पुष्टि भी हो गई है. यही कारण है कि अटैच की गई बेनामी 100 करोड़ की 100 प्रॉपर्टी पर जल्द कुर्की की कार्रवाई होगी.

फरवरी 2010 में आयकर विभाग ने जोशी दंपति के भोपाल स्थित करोड़ों के बंगले पर छापा मारा था. लंबी कार्रवाई के बाद आयकर विभाग के बेनामी विंग ने पहले 100 प्रॉपर्टी को अटैच किया था. अब आयकर की दिल्ली स्थित एडजुकेटिंग अथॉरिटी विंग ने इस बेनामी प्रॉपर्टी की पुष्टि की है.
दरअसल, हाईकोर्ट में कई याचिकाएं खारिज होने के बाद अटैचमेंट नोटिस जारी कर जोशी दंपति से जवाब मांगा गया था. लेकिन जोशी दंपति की ओर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. ऐसे में आयकर विभाग जल्द ही इनकी बेनामी संपत्ति पर कुर्की की कार्रवाई करेगा.
ब्यूरो भोपाल
स्मृति यादव

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home