Monday, September 7, 2020

कंगना रनौत को गृह मंत्रालय ने दी Y कैटेगरी की सुरक्षा, बोलीं- अमित शाह जी की आभारी हूं

कंगना रनौत को गृह मंत्रालय ने दी Y कैटेगरी की सुरक्षा, बोलीं- अमित शाह जी की आभारी हूं
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के मुंबई जाने और वहां एक्ट्रेस को लेकर प्रदर्शन के बीच उन्हें वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है.

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के आगामी 9 सितंबर को मुंबई जाने को लेकर मामला गरमाया हुआ है. एक्ट्रेस ने ऐलान कर दिया है कि वो आगामी 9 सितंबर को मुंबई जाएंगी. साथ ही उन्होंने यह चुनौती दी है कि जिसे रोकना है वो रोक कर दिखाए. दूसरी ओर कंगना को लेकर मुंबई में शिवसेना की कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रही हैं. एक वीडियो में कंगना को शिवसेना की महिला कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान चप्पल मारते भी दिखी थीं. ऐसे में पत्रकार भारती जैन के एक ट्वीट के अनुसार कंगना की सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें गृह मंत्रालय से वाई कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है.
कंगना ने एक ट्वीट में खुद इसकी पुष्ट‌ि करते हुए लिखा, "ये प्रमाण है की अब किसी देशभक्त आवाज़ को कोई फ़ासीवादी नहीं कुचल सकेगा, मैं अमित शाह जी की आभारी हूँ वो चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय 
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home