उन्नाव श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना अजगैन का किया औचक निरीक्षण
उन्नाव
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना अजगैन का किया औचक निरीक्षण
आज दिनांक 04.10.2020 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव द्वारा थाना अजगैन का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय , सीसीटीएनएस कार्यालय आदि को चेक किया गया तथा अभिलेखों के रखरखाव हेतु संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । तत्पश्चात थाना परिसर का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक अजगैन को कोविड 19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिदिन थाना परिसर ,कार्यालय व बैरक की साफ-सफाई कराने हेतु निर्देशित किया ।
ब्यूरो उन्नाव
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home