कानपुर ब्रेकिंग.....दुर्दान्त अपराधी विकास दुबे की मौत के बाद सामने आ रहे गई वर्षो से सताए जा लोग।
कानपुर ब्रेकिंग- दुर्दान्त अपराधी विकास दुबे की मौत के बाद सामने आ रहे गई वर्षो से सताए गए लोग। डीआईजी /एसएसपी डॉ प्रीतिंदर सिंह ने मामले को लिया संज्ञान में। इंसपेक्टर कोतवाली को मामले की जांच कर विकास दुबे के रिस्तेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के दिये आदेश। विकास दुबे ने स्वरूपनगर में प्लाट मालिक की हत्या के बाद लाश गायब कर कब्जाई करोड़ो की जमीन। रजिस्ट्री के बाद से आज तक प्लाट मालिक है लापता। प्लाट मालिक की जगह दूसरे व्यक्ति की फ़ोटो लगाकर अपने रिस्तेदार महेश दीक्षित और अपने नाम कराई जमीन। पीड़ित परिवार की आज तक नही हुई थी सुनवाई। पति के शव की बरामदगी के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही थी पीड़िता सीएम तक से भी लगा चुकी थी गुहार। स्वरूपनगर के पाश इलाके में है करोड़ो की जमीन। पीड़िता ने विकास दुबे और उसके रिस्तेदार महेश दीक्षित पर लगाया हत्या कर लाश गायब करने का आरोप। बिकरु का ही रहने वाला है महेश दीक्षित पुलिस नरसंहार के बाद एसटीएफ ने महेश दीक्षित को 15 दिन तक हिरासत में रखकर की थी पूछताछ।
वरिष्ट क्राइम रिपोर्टर
अभिमन्यु सिंह भदौरिया की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home