Friday, April 17, 2020

Shuklaganj Me Gangaji ke Raste Pahuche 6 Sandigd

शुक्लागंज ब्रेकिंग

गंगा के रास्ते आते दिखे 6 संदिग्ध।

शुक्लागंज कोतवाली क्षेत्र मे आज शाम गंगा के रास्ते 6 संदिग्ध को देख वहा मौजूद लोगों के होश उड़ गये।
प्रत्यक्ष दर्शी मोनू ने बताया कि आज शाम लगभग 5-6 बजे गंगा रेती स्थित  कटरी मे किसी काम से अपने भाई व् रिशव  के साथ गये थे। गंगा के पास पहुँचे ही थे कि देखा 6 लोग गंगा के रास्ते  बैग लादे, कुछ झोला लिये हुए आ रहे  थे। उनलोगो को देख कर अजीब लगे तो तुरंत मोनू उनके पास गया और् जानकारी लेनी चाही। लेकिन जब उनसे पूछा तो एक ने बताया कि मुंबई से आ रहे है तो दूसरे ने बताया झांसी से आ रहे है। उनलोगो से सही जवाब न मिल पा रहा था। और उनकी
वेशभूषा भी देख कर भी कुछ शक हुआ। मोनू ने तुरन्त प्रशासन को काल करके जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुँच कर उनलोगो को अपने साथ ले गई।
इसी प्रकार से नगर में सभी लोगों को जागरूक रहने की आवश्यकता है।  जिससे नगर में कहीं से भी किसी प्रकार का कोई संदिग्ध ना आ सके।


Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home