काशी राम अस्पताल से 36 मरीजों को डीएम और एस एस पी ने तली बजा कर विदाई दी।
चकेरी ब्रेकिंग
कांशीराम अस्पताल से 36 मरीजो को डीएम व एसएसपी ने ताली बजा कर विदाई दी।
डिस्चार्ज हुए मरीजो में सभी जमाती और मदरसे के छात्र थे शामिल।
डिस्चार्ज हुए मरीजो ने अस्पताल के स्टाफ को दिया धन्यवाद।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी डिस्चार्ज हुए मरीजो को बस में बैठा कर रवाना किया।
चकेरी के कांशीराम अस्पताल से आज सोमवार को 36 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया है। वही अस्पताल पहुँचे डीएम व एसएसपी ने मरीजो को ताली बजा कर विदाई दी। वही डिस्चार्ज हुए मरीजो में कई मदरसे के छात्र भी शामिल थे। कांशीराम अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित 36 लोगो की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। जिसके बाद मरीजो ने बताया कि अस्पताल के सभी स्टाफ का व्यवहार काफी अच्छा रहा था अस्पताल का स्टाफ समय समय पर दवाइयां व भोजन देते रहते थे। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मरीजो में ख़ुशी का मौहोल देखने को मिला। अस्पताल से डिस्चार्ज हुए मरीजो से डीएम ने नियमो का पालन करने का अनुरोध किया। वही डीएम ने लोगो से शोशल डिस्टेंसिग का पालन करने का आग्रह भी किया। अस्पताल से डिस्चार्ज हुए मरीजो को स्वास्थ्य विभाग ने बस में बैठा कर रवाना किया। डिस्चार्ज किये गए मरीजो को अस्पताल के स्टाफ ने पानी की बोतल व मास्क दिए। डीएम ने अस्पताल से डिस्चार्ज किये गए लोगो से अस्पताल में मिलने वाली दवाइयां व खाने का प्रभंध पूछा जिस पर मरीजो ने अस्पताल में बेहतर दवाइयां व खाना दिए जाने की बात कही।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home