Monday, May 11, 2020

गंगाघाट पुलिस ने धर दबोचा महिला गांजा तस्कर को।

गंगाघाट पुलिस ने धर दबोचा महिला गांजा तस्कर को। 


गंगाघाट कोतवाली स्वाट टीम को मिली बड़ी सफलता

कुख्यात मादक पदार्थ  विक्रेता विमला चतुर्वेदी को 2किलो गांजे के साथ धर दबोचा

शुक्लागंज उन्नाव-
गंगाघाट कोतवाल के बालूघाट चौकी क्षेत्र में चल रहे गांजा बिक्री।
पुलिस  प्राशासन
की सख्ती के बावजूद क्षेत्र के बालूघाट चौकी क्षेत्र में इन दिनों चोरी छिपे गांजा बिकने की सूचना लगातार गंगाघाट पुलिस को मिल रही थी। जिसके आधार पर कोतवाली प्रभारी सतीश चंद्र ने स्वाट टीम को मादक पदार्थ विक्रेता के विरुद्ध कार्यवाही के लिए निर्देशित किया ।,जिस आधार पर स्वाट टीम ने मादक पदार्थ विक्रेता पर शिकंजा करने की रणनीति बनाते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर सोमवार बालूघाट चौकी क्षेत्र से कुख्यात मादक पदार्थ विक्रेता महिला विमला चतुर्वेदी को 2 किलो गांजे के साथ रंगे हाथों धर दबोचा । स्वाट टीम द्वारा धरदबोची गई महिला पूर्व में भी मादक पदार्थ की बिक्री में जेल जा चुकी है। गंगाघाट पुलिस ने कुख्यात मादक पदार्थ विक्रेता महिला के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी

ब्यूरो उन्नाव 
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट 



Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home