Sunday, May 3, 2020

कौन बनेगा करोड़पति,नए सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन 9 मई से


मुंबई। लॉकडाउन की वजह से भले ही देश और दुनिया की कई सारी चीजें अव्यवस्थित हो चुकी हैं,ऐसे में भी अमिताभ बच्चन का टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति अप्रभावित रहा। लॉकडाउन के बीच जहां कई सारी फिल्मों की शूटिंग पेंडिंग है इसी बीच बिग बी ले कर आ रहे हैं केबीसी का नया सीजन. सोनी टीवी पर इसका प्रोमो भी जारी कर दिया गया है जिसमें अमिताभ बच्चन कविता सुनाते हुए केबीसी 2020 को लेकर घोषणा करते नजर आ रहे हैं।

सोनी टीवी द्वारा इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है जिसमें अमिताभ बच्चन लॉकडाउन के इस दौर में जहां सब कुछ बंद पड़ा है एक ऐसी चीज की बात कर रहे हैं जिसे कोई भी बंद नहीं कर सकता. वो है सपने. अमिताभ ने कहा कि नुक्कड की चाय से लेकर रेलगाडिय़ों तक पर ब्रेक लग सकता है मगर सपनों की ऊंची उड़ानों पर कभी भी ब्रेक नहीं लग सकता. सपनों को नई उड़ान देने के लिए केबीसी फिर से शुरू हो रहा है. 9 मई को रात 9 बजे से नए सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए जाएंगे।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home