Friday, May 22, 2020

भीषण तपिश ओर लॉकडॉउन में रक्तदानियो के बुलंद।

भीषण तपिश और लॉकडाउन में रक्तदानियों के हौसले बुलंद।

उन्नाव। लॉकडाउन में अधिक से अधिक लोग समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वाह कर रहे है। इन्हीं में से शहर के प्रतिष्ठित कपड़ो के शोरुम के मालिक विष्णु पांडेय ने आज शुक्रवार को लाइफ सेवर्स सामाजिक संगठन की अपील पर जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में पहुँच कर स्वेच्छिक रक्तदान कर इंसानियत की मिसाल पेश की। 
  रक्तदाता विष्णु कुमार पांडेय को ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ अरुण कुमार सचान, डॉ मनीष सिंह सेंगर और अनुराग सिंह राठौर ने मैडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
  इस अवसर पर शशि प्रभा, डॉ राजेश सिंह, अशोक कुमार, कृष्ण कुमार, सोनू कुमार, सोनी देवी उपस्थित रही।
उन्नाव हेड
मनीष सिंह सेंगर की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home