अजगेन पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
*अजगैन पुलिस के हाथ बड़ी सफलता* अजगैन कोतवाली की पुलिस ने क्षेत्राधिकारी के निर्देशानुसार ग्राम भौली के मजरा बगहरी में पिछले दिनों हुई हत्या के दो हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।पुलिस के अनुसार ग्राम भौली के मजरा बगहरी में पिछले दिनों में गाँव के भैया लाल की लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी। जिसकी लिखित शिकायत पर पुलिस जाँच कर रही थी ।
उन हत्यारों को हसनगंज के क्षेत्राधिकारी के निर्देशानुसार कड़े परिश्रम से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है कि क्यों और कैसे हत्या की है। उन्होंने बताया कि हत्यारे बगहरी गाँव के निवासी ही हैं। गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के नाम रोशन रावत पुत्र श्री कृष्ण रावत और रिंकू रावत पुत्र श्री कृष्ण रावत है ।उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है ।
सह संपादक

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home