Friday, May 8, 2020

कानपुर जिले के सात हॉट स्पॉट शुक्रवार को ग्रीन स्पॉट में शामिल हो सकता है।

कानपुर 
जिले के सात हॉस्ट स्पॉट शुक्रवार को ग्रीन स्पॉट में शामिल हो सकते हैं। गुरुवार देर रात डीएम, एसएसपी व सीएमओ की बैठक में इन हॉट स्पॉट को लेकर चर्चा हुई। चंद्रगंगा अपार्टमेंट व प्रेमनगर को भी औरेंज स्पॉट में शामिल करने पर सहमति बन गई है। सजेती स्थित बरीपाल स्थित बड़ी मस्जिद और घाटमपुर स्थित कजियानी मस्जिद और रहमानिया मस्जिद, बाबूपुरवा स्थित सुफ्फा मस्जिद और बिलाल मस्जिद क्षेत्रों, नौबस्ता के हिदायतुल्ला मरदसा और हलीम कॉलेज हॉट स्पॉट क्षेत्रों में पिछले 21 दिनों से अधिक समय से कोई नया संक्रमित नहीं आया है। नियमों के मुताबिक जिला प्रशासन चाहे तो स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की सहमति से ऐसे क्षेत्रों को ग्रीन स्पॉट घोषित कर सकता है।
क्राइम रिपोर्टर
केशव कुमार की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home