उन्नाव जिलाधिकारी ने प्रवासी मजदूरों के लिए बने शेल्टर होम का किया निरीक्षण।
उन्नाव जिलाधिकारी ने प्रवासी मजदूरों के लिए बने शेल्टर होम का किया निरीक्षण।
जिलाधिकारी ने कोविड-19 के तहत नेवतनी में बने छात्रावास को सेल्टर होम बनाये जाने के बाद उनके द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लुधियाना से आये प्रवासी श्रमिकों से खाने की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। प्रत्येक कमरों में जाकर साफ-सफाई, विद्युत तथा बिस्तर की स्थिति को बारीकी से परखा। उपस्थित उप जिलाधिकारी हसनगंज को निर्देश दिये कि आपके क्षेत्र में जितने सेल्टर होम बनाये गये हैं, उनमें सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पानी, बिजली तथा खाना समय से दिया जाये। उन्होंने कहा कि आये हुये प्रवासी श्रमिकों का समय से स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराया जाये। क्वारेंटाइन समय पूरा होने के उपरान्त सभी को खाद्यान किट देकर उनके गांव तक वाहनों से भेजा जाये।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी हसनगंज को यह भी निर्देश दिये कि प्रवासियों को दिये जाने वाले खाद्यान किट को आवश्यकता अनुसार स्टाॅक में रखें, जो प्रवासी बगैर खाद्यान किट लिये होम क्वारेंटाइन में चले गये हैं, उन्हें खाद्यान किट प्राप्त करायें तथा खाद्यान किट एवं भोजन वितरण का हिसाब रखें।
ब्यूरो उन्नाव
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Labels: Unnao



0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home