Saturday, May 2, 2020

नोडल अधिकारी व जिला प्रशासन ने किया निरिक्षण

नोडल अधिकारी व जिला प्रशासन ने किया निरिक्षण


कानपर।प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं नोडल अधिकारी कोविड 19 नितिन रमेश गोकर्ण तथा एडीजी जय नारायण सिंह ने इस्कॉन मंदिर में कम्युनिटी किचन तथा राधा स्वामी सत्संग किचन एवं विद्या भवन कॉलेज ऑफ फार्मेसी चौबेपुर में बनाए गए अस्थाई जेल का निरीक्षण किया l उन्होंने सर्वप्रथम इस्कॉन मंदिर में जिला प्रशासन के सहयोग द्वारा संचालित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया ,निरीक्षण के दौरान यहां पर पूड़ी और सब्जी तैयार की जा रही थीl उन्होंने खाद्य सामग्री में प्रयोग होने वाले मसाले, तेल सामग्री अन्य प्रयुक्त की जाने वाली सामग्री के संबंध में खाद्य अधिकारी श्री एके सिंह से जानकारी प्राप्त की तथा कितने लोगों का भोजन तैयार किया जा रहा है  के संबंध में भी जानकारी लीl बताया गया कि लगभग 5000 लोगों का भोजन को इस किचन से तैयार किया जाता हैl इसके उपरांत उन्होंने राधा स्वामी सत्संग में किचन का निरीक्षण किया यहां पर रोटी , सब्जी तैयार की जा रही  थी l लगभग 600 लोगों का भोजन तैयार करने की व्यवस्था की गई है lउन्होंने  किचन में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें जाने के निर्देश दिए l इसके उपरांत उन्होंने विद्या भवन कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी चौबेपुर मैं बनाए गए अस्थाई जेल का निरीक्षण किया जिसमें जमाती व अन्य लोगों को रखा गया हैlउन्होंने निर्देशित किया कि जमाती एवं उन लोगों को अलग-अलग रखा जाए l उन्होंने यहां पर पुलिस अधिकारियों से जानकारी करते हुए पीपी किट एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ रहने के निर्देश दिएl निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेवराम तिवारी, डीआईजी/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे l

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home