Saturday, May 2, 2020

दूसरे प्रदेशों के प्रवासी और दिहाड़ी मजदूरों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा: योगी

लखनऊ। राज्य का कोई भी परिवार भूखा न रहे इसके लिए खाद्यान्न उपलब्ध कराने को लेकर योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। अब दूसरे प्रदेशों में रह रहे यूपी के प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश का राशन कार्ड दिखाकर राशन प्राप्त कर सकेंगे।
इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि यूपी के अलावा अब राज्य में रह रहे दूसरे प्रदेशों के प्रवासी और दिहाड़ी मजदूरों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने 16 श्रेणी के 30 लाख कामगारों जैसे धोबी,मिस्त्री, मोची,नाई, कुम्हार, राजमिस्त्री आदि के लिए भरण-पोषण भत्ते की दूसरी किश्त उनके खातों में डाली गई है। दूसरे प्रदेश में फंसे यूपी के मजदूरों के लिए योगी सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत यूपी के अलावा दूसरे प्रदेशों में भी प्रवासी और दिहाड़ी मजदूरों को खाद्यान्न मिलेगा। भारत के किसी दूसरे प्रदेश में यूपी का राशन कार्ड नंबर बताने पर खाद्यान्न उपलब्ध होगा। राष्ट्रीय राशन पोर्टिबिलिटी के तहत भारत भर में खाद्यान्न प्रदान किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर दूसरे प्रदेश का व्यक्ति भी यूपी में अपना राशन कार्ड नंबर बता कर खाद्यान्न ले सकेगा। सरकार की ओर से कहा गया है कि जो  जहां है वही योगी सरकार आप तक खाद्यान्न पहुंचाएगी।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home