Friday, May 1, 2020

केंद्र सरकार ने पूरे देश के उन जिलों की लिस्ट जारी कर दी है,

केंद्र सरकार ने पूरे देश के उन जिलों की लिस्ट जारी कर दी है, जहां कोरोना वाइरस के संक्रमण का खतरा अधिक है!!यूं तो महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं, लेकिन रेड जोन की संख्या उत्तर प्रदेश में अधिक हैं!!यूपी में जहां 19 जिले रेड जोन में आ रहे हैं, वहीं महाराष्ट्र में ऐसे जिलों की संख्या 14 है। रेड जोन में वो जिले हैं, जहां कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा खतरा है ऐसे जिलों में लॉकडाउन का सख्ती से पालन हो रहा है और बड़ी आबादी की जांच की जा रही है!!
उत्तर प्रदेश के जिले जो रेड जोन में हैं: आगरा, लखनऊ, सहारनपुर, कानपुर नगर, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, मेरठ, रायबरेली, वाराणसी, बिजनौर, अमरोहा, संत कबीर नगर, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, रामपुर, मथुरा और बरेली!!
उत्तर प्रदेश के जिले जो ऑरेंज जोन में हैं: गाजियाबाद, हापुड़ बागपत, बस्ती, बदायूं, सम्भल, ओरैया, शामली, सीतापुर, बहराइच, कन्नौज, आजमगढ़, मैनपुरी, श्रावस्ती, बांदा, जौनपुर, एटा, कासगंज, सुल्तानपुर, प्रयागराज, जालौन, मिर्जापुर, इटावा, प्रतापगढ़, गाजीपुर, गोंडा, मऊ, भदौही, उन्नाव, पीलीभीत, बलरामपुर, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, हरदोई, कौशाम्बी!! उत्तरप्रदेश में ग्रीन जोन में उत्तर प्रदेश के जिले जो  बाराबंकी, खीरी, हाथरस, महाराजगंज, शाहजहांपुर, अम्बेडकरनगर, बलिया, चंदौली, चित्रकुट, देवरिया, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, हमीरपुर, कानपुर देहात, कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, अमेठी है!!वैसे आज सिद्धार्थनगर में भी दो पाजेटिव मिले है!!
जो जिले ग्रीन जोन में है, वहां 3 मई के बाद कुछ राहत रहेगी हालांकि बाहर निकलने पर मास्क लगाना और शारीरिक दूरी का ध्यान रखना जरूरी होगा। रेड जोन वाले इलाकों में अभी पाबंदियां जारी रहेंगी!!

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home