बड़ी खबर ..... लॉकडाउन में ब्यूटी के साथ कोरोना को खुलेआम दावत देते, शहर के पॉश इलाका स्वरूप नगर के, हाई प्रोफाइल हेयर सैलून और ब्यूटी पार्लर
बड़ी खबर .....
लॉकडाउन में ब्यूटी के साथ कोरोना को खुलेआम दावत देते, शहर के पॉश इलाका स्वरूप नगर के, हाई प्रोफाइल हेयर सैलून और ब्यूटी पार्लर
- किलर कोरोना का अद्रश्य आतंक, हवा में मंडराती मौत, शासन के आदेशों को धता बताते हुए स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में खुल रहे ब्यूटी पार्लर और हेयर सैलून
- लाशों के ढेर लगा देने वाले खतरनाक संक्रमण के बीच खूबसरती नहीं, मौत बाँटने पर उतारू संचालक, जिम्मेदारों को भनक नहीं या किया जा रहा जानकर अनदेखा???
- उच्च स्तरीय संबंधों को कैश कराते संचालक, कोरोना काल में बेधड़क खोल रहे सैलून और पार्लर - सूत्र
कानपुर। वैश्विक महामारी घोषित हो चुके खरनाक संक्रमण कोरोना वायरस की तबाही को देखते हुये लंबी अवधि से लॉकडाउन लगा हुआ है। हर कोई यही चाहता है कि कैसे भी हो, इस काल बने कोरोना से निजात मिले। जहाँ आम और खास हर किसी को घरों में कैद रहने के सरकारी निर्देश हैं, वहीं कुछ आवश्यक प्रतिष्ठानों को खोलने के लिये शासन ने आदेशित किया है। लेकिन इसी बीच बिना किसी आदेश के लॉकडाउन के दौरान कानपुर के स्वरूपनगर थाना क्षेत्र में हाई प्रोफाइल हेयर सैलून और ब्यूटी पार्लर खुल रहे हैं। ख़तरनाक़ संक्रमण के बीच पॉश इलाका स्वरूपनगर में शासन के आदेशों को ताक पर रखकर, लॉकडाउन की धज्जियाँ उड़ाते हुए खुलने वाले हाई प्रोफाइल हेयर सैलून और ब्यूटी पार्लरों को आखिर किसका संरक्षण प्राप्त है। जो ब्यूटी के नाम पर कानपुर में कोरोना का "लाल किला" बनाने पर उतारू हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वरूपनगर थाना क्षेत्र स्थित कुछ हेयर सैलून और ब्यूटी पार्लर लॉकडाउन में भी सुबह से ही खोले जा रहे हैं। जिनके यहाँ आने वाली भीड़ से सोशल डिस्टेंसिंग को बेरहमी से रौंदा जाता है। ऐसी दशा में सुंदरता की छाप छोड़ने का दावा करने वाले इन प्रतिष्ठानों के संचालक, खुलेआम कोरोना कॅरियर का काम कर रहे हैं। जिससे जहां जिला प्रशासन की कड़ी मेहनत पर पानी फिर सकता है, वहीं शहर में संक्रमण के बढ़ने का खतरा और कोरोना की आँच में झुकने का अंदेशा भी।
लेकिन धड़ल्ले से खुलने वाले इन सैलून और पार्लरों पर जिम्मेदारों की नज़र नहीं है या जानकर भी इन्हें अनदेखा किया जा रहा है।
बड़ा सवाल है कि स्वरूपनगर थाना क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान बिना किसी आदेश के बेधड़क खोले जा रहे ये हाई प्रोफाइल हेयर सैलून और ब्यूटी पार्लर, आखिर किसकी देन.
क्राइम रिपोर्टर
केशव कुमार की रिपोर्टर
Labels: Kanpur

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home