कानपुर पर भारी पड़ता अनलॉक 1.0
कानपुर पर भारी पड़ता अनलॉक 1.0
कानपुर-शहर पर अनलॉक भारी पड़ता जा रहा है जब से केंद्र सरकार ने अनलॉक 1.0 की घोषणा की उसके बाद से काफी रियायत दी जाने लगी मार्केट, ऑफिस व अन्य सभी जगहों को 9 बजे रात तक खोल दिया गया लेकिन जब से अनलॉक हुआ है तब से कानपुर के ऊपर जैसे मानो कोरोना का ग्रहण लग गया हो 1 जून से लेकर 4 जून तक कोरोना के कानपुर में मामले 70 का चुके है वही 2 लोगों की मौत भी हो गई जहाँ कानपुर ने पूरे प्रदेश में रिकवरी के लिए रिकॉर्ड बना दिया था वही अनलॉक 1.0 कानपुर पर दिन प्रतिदिन भारी पड़ता जा रहा है सबसे बड़ी बात यह है कि इन चार दिनों में ऐसी -ऐसी जगह संक्रमण पहुँच गया जहाँ कभी भी एक भी मरीज नही पाए गए थे शिवनगर में तो एक ही इलाके के 19 लोग पॉजिटिव पाए गए जिससे लगता है कि कोरोना का संक्रमण कॉममुनिटी स्तर पर पहुँच गया है अगर प्रशासन ने पहले की तरह सख्ती नही की तो शायद कोरोना कानपुर पर भारी पड़ सकता है क्योकि आईसीएमआर भी कहे चुका है कि जून -जुलाई में भारत में कोरोना अपनी पकड़ #मजबूत करेगा कानपुर में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि संक्रमण अब मजबूती से लोगों को अपनी जकड़ में ले रहा है क्योंकि जैसे पहले लोग सही होकर अपने घर पहुँच रहे थे उनका ग्राफ भी अब नीचे जाता जा रहा है जिससे लगता है कि कानपुर पर अनलॉक 1.0 भारी पड़ता जा रहा है
कानपूर सम्वाददाता
असरफ जमल की रिपोर्ट
Labels: Kanpur

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home