जिलाधिकारी ने कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट में कोविड हेल्प डेस्क का किया उद्घाटनः
जिलाधिकारी ने कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट में कोविड हेल्प डेस्क का किया उद्घाटनः
उन्नाव 22 जून 2020(सू0वि0)जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने आज कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट में कोविड हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। इस दौरान कई लोगो का थर्मल स्क्रीनिंग से जांच की गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड हेल्प डेस्क बनाये जाने के उद्देश्य से जनपद के जिला, तहसील, ब्लाॅक व अन्य कार्यालयों मेें हेल्प डेस्क बनाया जायेगा। जिसमें कार्यालय के मुख्य द्वार पर एक पोस्टर लगाकर एक कर्मचारी अथवा होमगार्ड बैठेगा वह कर्मचारी सभी आने वाले आगन्तुकों का नाम, पता व मो0न0 नोट करेगा। वही पर सेनीटाइजर रखा जायेगा। तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा निर्मित मास्क रखा जायेगा। इच्छुक व्यक्ति पाॅच रूपये प्रति मास्क क्रय कर सकता है। साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग हेतु थर्मामीटर व पुल्स आॅक्सीमीटर भी रखा जायेगा। तथा कार्यालयों में ध्वनि विस्तारक यन्त्र भी लगाया जायेगा, जिससे कोविड-19 (कोरोना वायरस) के संक्रमण को रोकने के उपाय बताये जायेगंे। उन्होंने बताया कि कोविड हेल्प डेस्क से आम जन को एक दूसरे के संक्रमण से बचाने का प्रयास है। सभी को कोरोना वायरस के तहत जारी किये गये निर्देंशो का कड़ाई से पालन करना होगा।
जिलाधिकारी ने लोगो से अपील की है कि सभी को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत दो गज की दूरी का पालन करे, फेस कवर/मास्क लगाये, सैनेटाइजर/ साबुन से हाथ धोएं तथा आरोग्य सेतु एवं आयुष सुरक्षा कवच एप का प्रयोग करे।
कोविड हेल्प डेस्क केे उद्घाटन के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री राकेश गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट श्री चंदन पटेल, हेल्प डेस्क पर तैनात किये गये होमगार्ड श्री दुर्गा प्रसाद मिश्रा, श्री सुमित कुमार ने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों/ फरियादियों आदि की जांच कराये जाने में सहयोग दिया।
-----------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।
Labels: Unnao

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home