प्रेस विज्ञप्ति कानपुर नगर, दिनांक 20 जून, 2020
प्रेस विज्ञप्ति
कानपुर नगर, दिनांक 20 जून, 2020
जिलाधिकारी डाॅ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी के निर्देशों के क्रम में नगर मजिस्ट्रेट कानपुर नगर ने बताया है कि जनपद कानपुर नगर में शादी-विवाह की अनुमति के सम्बन्ध में विवाह स्थल जिस थाना क्षेत्र में पडता है, उससे सम्बन्धित नगर मजिस्ट्रेट/अपर नगर मजिस्ट्रेट अथवा सम्बन्धित तहसील स्तर के उप जिलाधिकारी के द्वारा अनुमति निर्गत की जायेगी। अनुमति प्राप्त करने हेतु एक आवेदनपत्र, आई0डी0 प्रूफ, सम्मिलित होने वाले 30 व्यक्तियों की सूची के साथ सम्बन्धित मजिस्ट्रेट के कार्यालय में देना होगा। आवेदनपत्र पर किसी प्रकार की पुलिस रिपोर्ट लगाये जाने की आवश्यकयता नहीं होगी। कोविड-19 की शर्तो के अन्तर्गत क्षेत्रीय मजिस्ट्रेटों द्वारा उक्त अनुमति निर्गत की जायेगी। इस कार्य के लिये यदि कोई आवेदक कार्यालय आने में असमर्थ हो तो उसके लिये व्हाट्स अप पर भी यह सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी, जिसके लिये जनपद कानपुर नगर के सभी क्षेत्र के लोग एक सेन्ट्रलाइज्ड व्हाट्स अप नम्बर पर अपना आवेदनपत्र सहित आई0डी0 प्रूफ, 30 व्यक्तियों की सूची के साथ व्हाट्सअप नं0-9984381673 पर प्रस्तुत कर सकते हैं. जिसको सम्बन्धित मजिस्ट्रेट को प्रेषित किया जायेगा एवं सम्बन्धित मजिस्ट्रेट द्वारा 24 घण्टे के अन्दर अनुमति आवेदक के व्हाट्सअप पर प्रेषित कर दी जायेगी।------------------

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home