निगरानी समितियों को अधिक सक्रिय करने के दिये निर्देश
निगरानी समितियों को अधिक सक्रिय करने के दिये निर्देश
------------------------------ ---
उन्नाव 19/06/2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय विकास भवन सभागार में कोविड-19 के दृष्टिगत प्रवासी श्रमिको/व्यक्तियोें के गैर प्रान्त से आने वाले लोगों को अस्थायी आश्रय स्थल, कोरंटाइन तथा होम कोरंटाइन किये जाने के सम्बन्ध में निगरानी समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने बैठक में उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि निगरानी समितियों को इस समय कड़ाई से पालन करने की आवश्यकता है इसलिए वहसमस्त खण्ड विकास अधिकारी तथा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को कोविड-19 के तहत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि01 मई 2020 को जारी शासना देश के तहत अप्रवासी श्रमिको को नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र मे बनायी गई निगरानी समिति को दिये गये निर्देशो के तहत एक घण्टा समय देना अनिवार्य है। ग्रामीण निगरानी समिति एवं मोहल्ला निगरानी समिति का गठन निर्धारित प्रारूप के आधार पर कराया जाये। ग्रामीण क्षेत्र में प्रधान तथा शहरी क्षेत्र में सभासद के माध्यम से संचालित किया जायेगा। उन्होंने बताया ग्रमीण/शहरी क्षेत्रों में पैदल चल कर प्रवासी अपने घर चोरी छिपे पहुॅच रहें है या पहुंचे हैं ऐसी स्थिति में निगरानी समितियों को कडे निर्देश दिये गये है कि उनकी सूचना तत्काल क्षेत्रीय कन्ट्रोल रूम में देकर उन्हे क्वॅारंटिन कराये। कोई भी प्रवासी श्रमिक अपने घर में बगैर सूचना के रहते पाया जाता है तो सम्बन्धित परिवार के विरूद्ध एफ0आई0आर दर्ज करायी जायेगी।
जिलाधिकारी ने ग्रामीण निगरानी समिति एवं मोहल्ला निगरानी समिति के दायित्वों के बारे में बताया कि क्वाॅरटाईन किया गया परिवार को अनिवार्यरूप से मास्क, गमझा, दुपट्टा, मुह एवं नाक को ढकेगे तथा हाथोें को साबुन व पानी से धोने की आदत को बढावा देगंे। खाना भी उन्हें समय पर उपलब्ध हो।उन्होंने कहा कि इस समय आवश्यकता है सचेत रहने की क्यों कि करोना मरीज बढ़ रहे है। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रो में व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि निगरानी समिति को पूरी तरह से एक्टिव रखा जाये।
बैठक में कहा कि ग्राम स्तर पर सुरक्षा समिति सक्रिय रखी जाये। सभी पुलिस कर्मी मास्क, दस्ताना आदि लगाकर ड्यूटी करेगें। उन्होंने कहा कि यही समय है सावधान रहने का , खुद सचेत रहें और दुसरो को भी सचेत रखें। उन्होंने कहा कि कोरनंटाइन किए गए व्यक्ति निकल कर चोरी-छिपे अपने घरों को चले जा रहे हैं। यह चिंताजनक है इस पर कढ़ाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति, अपर जिला अधिकारी श्री राकेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट श्री चंदन पटेल व समस्त उप जिलाधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित थें।
---------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।
Labels: Unnao

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home