Friday, June 19, 2020

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं के प्रस्ताव आवेदन-पत्रों का आमंत्रणः


दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं के प्रस्ताव आवेदन-पत्रों का आमंत्रणः


उन्नाव 19 जून 2020 (सू0वि) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजना ‘‘उत्तर प्रदेश में दिव्यांगता निवारण के प्रचार-प्रसार हेतु अनुदान नियमावली‘‘ के अन्तर्गत दिव्यांगता निवारण, बचाव, उपचार, शिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्य का प्रोत्साहन तथा पुर्नवासन एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण की योजनाओं तथा अधिनियम के प्राविधानाों का प्रचार-प्रसार करने हेतु गैर सरकारी स्वैच्छिक संस्थाओं को अनुदान दिये जाने का प्राविधान है। इस अनुदान हेतु निःशक्तजन अधिनियम-2016 के अधीन पंजीकृत स्वैच्छिक संस्थायें, जिनको दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने का न्यूनतम 02 वर्ष का अनुभव हो, के प्रस्ताव वांछित अभिलेखों के साथ जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी उन्नाव के कार्यालय में जमा कर सकते है।
 
-------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home