Friday, June 19, 2020

बांढ राहत योजना के तहत की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा बैठक कर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को दिये निर्देशः




बांढ राहत योजना के तहत की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा बैठक कर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को दिये निर्देशः


उन्नाव 19 जून 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय विकास भवन सभागार में बांढ राहत योजना के तहत की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा बैठक जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों के साथ की।
जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम बांढ चैकियों, कन्ट्रोलरूम, राहत पैकेट तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में उपजिलाधिकारियों को अभी से तैयारी आदि कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होेंने कहा कि बाढ प्रभावित गांव की भौगोलिक समीक्षा बैठक कर आकलन कर ले। बाढ प्रभावित लोगो को विस्थापित करने की योजना बना ली जाये, क्योकि कोरोना वायरस की वजह से आश्रय स्थल की संख्या बढ जायेगी। आश्रय स्थल पर सेनीटाइजर, मास्क तथा प्रकाश कि व्यवस्था हेतु पैट्रोमैक्स, बिजली, पीने का स्वच्छ पानी, खाना तथा दावा की व्यवस्था तैयारी कर ली जायेे। विस्थापित लोगो को आश्रय स्थल तैयार रखने के साथ ही पशुओं के चारे की व्यवस्था सुनिश्चित कर लिया जाये।
जिलाधिकारी ने बाढ के समय जीव जन्तुओं से बचाव, मलेरिया एवं सक्रमित बिमारियों हेतु स्वास्थ्य केन्द्रो पर एैनटी रेबीज आदि की दवाये पर्याप्त मात्रा में रखी जाये। गांव में पेजल की व्यवस्था, आश्रय स्थल आदि की तैयारी अभी से कर ले। उन्होंने कहा कि सेल्टर होम प्रभारी की तैनाती अभी से कर ली जायें। बाढ चैकियों में जो कर्मचारी तैनात किये जाये उनका सम्पूर्ण विवरण रखा जाये।
जिलाधिकारी ने जिला एवं तहसील स्तर पर बाढ कन्ट्रोल रूम तैयार करने, रहत पैकेट हेतु टेन्डर आदि कराये जाने तथा आश्रय स्थल पर माइक की व्यवस्था आदि कराये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्भावित बाढ को देखते हुये सभी अधिकारियों को अपने अपने दायित्वों का निर्वाहन समय से करे ताकि आम जन मानस को जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों का समय से सुविधाये मिल सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति, अपर जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह, सहित समस्त उप जिलाधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थें।
---------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home