लाॅकडाउन के दौरान सरकारी वाहनों एवं पैदल चलकर गैर प्रान्तो से आये हुये प्रवासियों की डाटा फीडिंग तैयार किये जाने के दिये निर्देशः
लाॅकडाउन के दौरान सरकारी वाहनों एवं पैदल चलकर गैर प्रान्तो से आये हुये प्रवासियों की डाटा फीडिंग तैयार किये जाने के दिये निर्देशः
अवैध खनन की शिकायत पर तत्काल स्थलीय जांच कराये जाने के जिलाधिकारी ने दिये निर्देशः
उन्नाव 19 जून 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कोविड-19 के तहत प्रवासी श्रमिको व्यक्तियोें हेतु आश्रय स्थलों पर भोजन उपलब्ध कराये जाने एवं खाद्यान किट के वितरण तथा बाहर से सरकारी वाहनों एवं पैदल चलकर आये हुये गैर प्रान्तो से आये हुये प्रवासियों की सूची तैयार किये जाने की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने उपस्थित अपर जिलाधिकारी एवं समस्त उप जिलाधिकारियों एवं डाटा फीडिंग से जुडे अधिकारियों को कडे निर्देंश देते हुये कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत प्रवासी श्रमिको/व्यक्तियों के जनपद में आगमन तथा खाद्यान वितरण आदि का डाटा फीडिंग का कार्य समय से पूरा करा ले, अन्यथा की दशा में कार्यवाही के सकेत दिये। उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देंश दिये कि डाटा फीडिंग का कार्य दो दिन के अन्दर पूर्ण करायें। सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र के प्रवासियों की सूची तत्काल सत्यापन कराकर डाटा फीडिंग की कार्यवाही तत्काल पूरी कराये।
जिलाधिकारी ने मीटिंग के दौरान उपस्थित समस्त उपजिलाधिकारियों को कडे निर्देंश दिये है कि जनपद में किसी तरह का अवैध खनन की शिकायत पर तत्काल स्थलीय जांच की जाये। सभी लेखपालों से सत्यापन प्रमाण पत्र लिये जाये। उन्होंने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी लेखपालों के दायित्वोें के बारे में जान ले क्योंकि लेखपाल को अपने कार्य क्षेत्र में रहने एवं गांव की गतिविधियों पर नजर बनाये रखने की आवश्यकता है। प्रत्येक लेखपाल को उनके दायित्वों के बारे में स्पष्ट रूप से अवगत करा दिया जायें। तथा अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने के निर्देश दिये जाये।
जिलाधिकारी ने उपस्थित अपर जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारियों को निर्देंश दिये कि अवैध खनन का आकष्मिक स्थलीय निरीक्षण समय-समय पर आवश्य किया जाये। अवैध खनन रोकने के पूरे प्रयास किये जाये। किसी भी क्षेत्र से अवैध खनन की सूचना प्राप्त होती है तो सम्बन्धित के विरूद्व कठोर कार्यवाही के लिये तैयार रहने के संकेत दिये। उन्होंने यह भी कहा कि ओवर लोडिंग की जांच भी अनिवार्य रूप से उप जिलाधिकारी करते रहे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति, अपर जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह, सहित समस्त उप जिलाधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थें।
---------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।
Labels: Unnao

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home