कांग्रेस एक ही सीट तक सीमित : कांग्रेसी नेता कमल नाथ
भाजपा ने दूसरी कैसे जीती, यह सब जानते हैं
भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमल नाथ ने मान लिया है कि कांग्रेस एक ही सीट तक सीमित हो कर रह गई है। साथ में वे यह कहने से भी नहीं चूके कि भाजपा ने दूसरी सीट कैसे जीती है, यह सब जानते हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कांग्रेसी नेता कमल नाथ ने वोट डालने के बाद कहा कि यह तय है कि हम राज्यसभा की एक सीट जीत रहे हैं। उन्हें कहा कि ये सबको पता है कि भाजपा दूसरी सीट किस तरह से जीत रही है।
सुबह 9 बजे मतदान शुरू होते ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ वोट डालने विधानसभा भवन पहुंचे। राज्यसभा की रिक्त तीन सीटों के लिये भारतीय जनता पार्टी के ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं सुमेर सिंह सोलंकी तथा कांग्रेस के दिग्विजय सिंह एवं फूलसिंह बरैया उम्मीदवार हैं। विधानसभा में सदस्य संख्या के अनुसार भाजपा के पक्ष में दो और कांग्रेस के पक्ष में एक सीट जाना पहले से ही सुनिश्चित माना जा रहा है।
राज्यसभा चुनाव में भाजपा को फायदा होता दिखाई दे रहा है। मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद संख्या बल भाजपा के पास है। एमपी में 24 विधानसभा सीटें खाली हैं इस स्तिथि में एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 52 वोटों की जरूरत है। भाजपा के पास 107 विधायक है जबकि उन्हें बसपा, सपा और निर्दलीय विधायकों का भी साथ मिला है। बता दें कि सभी निर्दलीय और विधायक नाथ सरकार के साथ भी सत्ता का स्वाद चखते रहे हैं।
Labels: National News


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home