Friday, June 19, 2020

गंगा घाट घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंची आई जी।

गंगाघाट घटना स्थल का निरीक्षण करने पँहुची आईजी। 

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सहजनि चौराहे पर चली आज लगभग 4 बजे  चली गोली कांड का निरीक्षण करने पहुँची आई जी लक्ष्मी सिंह जी। 

 बताते चले आज उन्नाव जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शुक्लागंज के ब्रम्ह नगर निवासी शुभममणि त्रिपाठी  शुक्रवार शाम करीब चार बजे उन्नाव से नगर की ओर आ रहा था। जैसे ही वह सहजनी दूध मंडी के पास पहुंचा। तभी उसके पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी गंगाघाट पुलिस को दी गई। इसके बावजूद पुलिस नहीं पहुंची। वहीं सूचना पर उन्नाव सदर कोतवाली और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। तत्काल उसे जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर हैलट रेफर कर दिया गया। जहां  उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद उन्नाव एसपी और एएसपी ने जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार युवक पर
ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर जा गिरा। बदमाशों ने उसके साथी को धमकाया, जिस पर साथी भाग गया। वहीं बदमाश असलहा लहराते हुये मौके से भाग निकले। क्षेत्र में गोली चलने से सनसनी फैल गई।  वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि भूमि विवाद में ही उसकी हत्या की गई है। वहीं घटना को एडीजी जोन ने संज्ञान में लिया। जिसके बाद एसपी रोहन पी कनय और एएसपी विनोद कुमार पांडे को मौके पर पहुँचे। जहां अधिकारियों ने घटना की जांच पड़ताल की है। जहां से कारतूस के खोखे और जिंदा कारतूस बरामद हुये है। वही शाम होते होते मौके पर आई जी लक्ष्मी सिंह जी भी घटना स्थल पर पहुँची व उसके  बाद गंगाघाट कोतवाली पहुँच कर पूरी घटना की जानकारी ली।
ब्यूरो उन्नाव
पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home