संशोधित प्रेस नोट जिलाधिकारी अपडेट 25 जून 2020 कानपुर नगर।
संशोधित प्रेस नोट जिलाधिकारी अपडेट 25 जून 2020 कानपुर नगर।
श्रीमती एस0 राधा चौहान अपर मुख्य सचिव , बाल विकास ,महिला बाल कल्याण , व्यावसायिक शिक्षा उत्तर प्रदेश , निदेशक , महिला कल्याण श्री मनोज राय ने आज कानपुर का दौरा किया । सबसे पहले राजकीय बाल गृह बालक कल्याणपुर का निरीक्षण किया। यहां की व्यवस्थाओं को देखा यहां के बच्चों से बात की कि उन्हें कोई समस्या तो नही या उन्हें किसी वस्तु की कमी तो नही इस पर उपस्थित बच्चों द्वारा बताया गया कि उन्हें कोई समस्या नही है । उन्होंने यहां की अन्य व्यवस्थाओं को देखा समस्त व्यवस्थाएं बहुत ही अच्छी थी समस्त व्यवस्थाएं देखने के बाद के उपरांत सन्तोष व्यक्त किया। उन्होंने श्रमजीवी छात्रावास कल्याणपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निदेशक श्री मनोज राय एवं जिलाधिकारी डॉ ब्रह्म देव तिवारी को निर्देशित करते हुए कहा कि इस पुराने भवन का मरम्मत कार्य तत्काल शुरू कराकर यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाए जिससे महिला शरणालय स्वरूप नगर में रह रही सभी महिलाओं को यहां शिफ्ट कराया जा सके जिससे श्रमजीवी छात्रावास को महिला शरणालय के रूप में उपयोग किया जा सकेगा और महिला शरणालय के खाली भवन तथा राजकीय बाल गृह (बालिका ) जो एक ही परिसर में है को बाल गृह बालिका के लिए वहाँ अतिरिक्त क्षमता सृजित की जा सकेगी ।
तत्पश्चात उन्होंने राजकीय महिला शरणालय स्वरूप नगर का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां की महिलाओं से व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी की और उनसे पूछा कि उन्हें आज खाने में क्या मिला है तो उनके द्वारा बताया गया कि दलिया ,खीर, सब्जी रोटी उन्हें मिली है। उन्होंने पूछा कि भोजन कैसा मिलता है इस पर उपस्थित महिलाओं द्वारा बताया गया कि उन्हें भोजन अच्छी गुणवत्ता का मिल रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि श्रमजीवी छात्रावास की तत्काल मरम्मत कराकर राजकीय महिला शरणालय स्वरूप नगर की महिलाओं को श्रमजीवी छात्रावास में जिसमें 60 कमरे हैं उसमें शिफ्ट करा दिया जाए जिससे महिलाओं को और सुविधा मिल सकेगी। इनके शिफ्ट होने के बाद यहां की क्षमता बढ़ जाएगी। निरीक्षण के दौरान बाल गृह बालिका का बाहर से निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कोविड उपचार के उपरांत अतिरिक्त बालिकाए जो यहां रखी गयी है उनको नोएडा स्थित नवीन बाल गृह भवन में स्थानांतरित करने के लिए व्यवस्था की जाएगी। ततपश्चात उन्होंने केडीए ड्रीम्स तथा हमीरपुर रोड स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी, अपर जिलाधिकारी श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव, उप निदेशक महिला कल्याण कानपुर मंडल श्रीमती श्रुति ,जिला प्रोवेशन अधिकारी श्री अजीत उपस्थित रहे ।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home