Friday, June 19, 2020

पुरवा कोतवाली क्षेत्र मार्ग दुर्घटना ने ली 2 कि जान



मार्ग दुर्घटना ने ली 2 कि जान
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मोतीखेड़ा गांव निवासी प्रमोद की साली रोशनी का विवाह कानपुर के बकरमंडी निवासी विजय के साथ हुआ था। गुरुवार को प्रमोद साली रोशनी की चौथी विदा कराकर अपने छोटे साले अजगैन कोतवाली के मोहल्ला शीतलगंज के रहने वाले अनिल पुत्र मेवालाल के साथ घर जा रहा था।

 लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मिश्रीगंज के पास डिवाइडर को तोड़कर बनाए गए अवैध कट से अचानक एक अन्य बाइक सवार सामने आ गया। इससे बाइक चला रहा प्रमोद ने नियंत्रण खो दिया। बाइक डिवाइडर की सेफ्टी ग्रिल से टकरा गई।

 हेलमेट टूटकर गिरने से प्रमोद के सिर में गंभीर चोट आ गई। उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि बाइक में पीछे बैठा उसका साला अनिल घायल हो गया। पुलिस ने घायल अनिल को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान साले की भी मौत हो गई। प्रमोद और अनिल की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजन शव देख कांप गए। पत्नी तुलसी पति का शव देख बेसुध हो गई। पति की मौत से उसे अपने दो मासूम बेटों नितिन (4) व विपिन (1) की चिंता सता रही है।
सह संपादक
प्रशांत तिवारी की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home