आज दिनांक 30 जून 2020 को गंगा बैराज के कटरी क्षेत्र, जनपद उन्नाव में रात्रि प्रवास किया दल प्रातः 7 बजे से ही उड़ान भरते हुए, गंगा बैराज से ग्राम खेवरा कटरी, हेंगु पुर, सिंहपुर कछार, प्रेमपुर कछार से होते हुए मंधना क्षेत्र से उड़ते हुए, ब्लॉक चौबेपुर के ग्राम पेम, पचौर, नहरिया, बनसाठी, रायपुर गोपालपुर व निगोहा होते हुए शोभन सरकार, जुगराजपुर पुर , बैरीबाग पुर जनपद कानपुर देहात में लगभग 11.00 प्रवेश कर गया।
सुबह 7 बजे से ही उप कृषि निदेशक, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, कानपुर नगर कल्यानपुर एवं चौबेपुर के कृषि विभाग की समस्त टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।
वर्तमान में 1 बजे तक जनपद कानपुर नगर की सीमा में किसी भी टिडडी दल के होने की सूचना ब्लॉक स्तरीय निगरानी दलों द्वारा नही प्राप्त हुई है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा कल से ही समस्त अधिकारियों को व्यापक निर्देश जारी किए गए थे। प्रशासन एवं कृषि विभाग के सहयोग से जनपद में टिड्डी आगमन के कारण कहीं क्षेत्र में कोई क्षति न होने दी गयी।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा गठित 5 टिडडी आपदा राहत दल द्वारा अपने अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर, BDOs/SDMs से यथावश्यक तालमेल स्थापित कर टिडडी दल के रोकथाम/नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।
शाम 5 से 7.30 बजे का समय अत्यंत महत्वपूर्ण है, इस समय सबसे ज्यादा सतर्कता की आवश्यकता है। किसान भाइयों से अपील है, की अपने अपने खेतों में इस समय धुआं करें जिससे वह आपके खेत या ग्राम में न बैठने पाए।
साथ ही जिस जिस जगह से टिडडी दल गुजर है वहां किसान भाई बायोपेस्टिसाइड्स ट्राईकोडर्मा/ बिवेरिया बैसियाना से भूमि शोधन अवश्य करें। यदि खड़ी फसल है तो तो उक्त बायोपेस्टिसाइड्स का छिड़काव करें। दोनों रसायन कृषि रक्षा इकाइयों पर उपलब्ध है।
आशीष कुमार सिंह
जिला कृषि रक्षा अधिकारी
कानपुर नगर।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home