संचारी रोग नियंत्रण अभियान /दस्तक अभियान (द्वितीय) पर बैठकः
संचारी रोग नियंत्रण अभियान /दस्तक अभियान (द्वितीय) पर बैठकः
उन्नाव 26 जून 2020 (सू0वि) जिलाधिकारी श्री रवीन्द कुमार ने आज विकास भवन स्थित सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान (द्वितीय) बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह अभियान 01जुलाई से 31 जुलाई 2020 तक चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संक्रमित रोगों से बचाओ करना है।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 का दौर है। बरसात के कारण संक्रमण फैलने की संभावना अधिक है ,इस कारण से सभी संबंधित अधिकारी शासनादेश के अनुसार अपने-अपने दायित्वों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता में यह योजना है इस योजना में साफ सफाई का विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कचरा निस्तारण ,जलभराव रोकने तथा शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष जोर देते हुए सभी विभाग व्यवहार में परिवर्तन कर, कार्य को सुनिश्चित करेंगे ताकि संक्रमित लोगों से बच्चों को और बड़ों को बचाया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागाध्यक्ष को नोडल ऑफिसर बनाया गया है वे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इस संवेदनशील योजना को सुव्यवस्थित तरीके से कार्य कराएंगे। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी , विद्यालय निरीक्षक स्कूल के प्राचार्यों से लोगों को जागरूक करते हुए इस पर काम करेंगे और इस योजना पर सभी नोडल ऑफिसर कल बैठक कर समीक्षा करेंगे और अपने-अपने दायित्वों को निभाएं। उन्होंने कहा कि सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाये ,यही वक्त है कार्य करने का , संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला अस्पताल सहित जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 हेल्प डेस्क को स्थापित कर उनके फोटोग्राफ भेजे ताकि पुष्टि हो सके । लेकिन अभी तक कई जगहों पर यह कार्य नहीं किया गया जो खेद जनक है। उन्होंने नोबल कोरोना वायरस में अपना योगदान दे रहे सभी प्रशासनिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान विशेष सावधानी और सतर्कता बरते अतः सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों का करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 आशुतोष कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 आर0 के0 गौतम, डा0 तनमय कक्कड़ व संचारी रोग से संबंधित समस्त अधिकारी समस्त अधिशासी अधिकारी नगर निकाय आदि उपस्थित थे।
---------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।
Labels: Unnao

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home