इस वर्ष कावंड स्थगितः कोरोना वायरस की वजह से जन मानस की भलाई के लिये नही होगी कावंड यात्राः धार्मिक स्थल पर पांच व्यक्ति से अधिक एकत्रित न होः दो गज दूरी मास्क जरूरी मन्दिरो में पालन अवश्य करेंः
इस वर्ष कावंड स्थगितः
कोरोना वायरस की वजह से जन मानस की भलाई के लिये नही होगी कावंड यात्राः
धार्मिक स्थल पर पांच व्यक्ति से अधिक एकत्रित न होः
दो गज दूरी मास्क जरूरी मन्दिरो में पालन अवश्य करेंः
उन्नाव 22 जून 2020 (सू0वि0) अगामी त्योहारों को लेकर जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के धर्म गुरूओं कावंड सघों पीस कमेटियो एवं प्रतिष्ठित लोगो के साथ विकास भवन सभागार में एक बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने उपस्थित धर्म गुरूओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि कोविड-19 एवं कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये आगामी होने वाले त्योहारों को शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत त्योहार मनाये जाये। उन्होेंने बताया कि शासन द्वारा निर्णय लिया गया की सोशल डिस्टेंसिग एवं भीड़ को नियन्त्रित करने के उद्देश्य से कावंड पर्व होने के कारण बडे-बडे धार्मिक कार्यक्रम होते रहते थे। लेकिन शासन ने कोरोना वायरस के वजह से जन मानस की भलाई के लिये कावड यात्रा स्थगित कर दी है। उन्होंने बताया कि लाॅकडाउन के दौरान सभी धर्मों के धार्मिक गुरूओं ने काफी सहयोग किया है। शिवरात्रि में कावड यात्रा लेकर इस वर्ष के सामुहिक कार्यक्रम जैसे जागरण, भण्डारा तथा पूजा आर्चना आदि सामुहिक रूप से न करने को कहा है।
जिलाधिकारी ने संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि विगत कई माहो से धार्मिक गुरूओं से वार्ता होती रही है। लाॅकडाउन के दौरान सभी धार्मिक स्थलो को बन्द रखा तथा जिला प्रशासन का सभी धार्मिक गुरूओं ने सहयोग किया है। इसी प्रकार संक्रमण को रोकने के लिये मन्दिरोें में भीड़ नही होनी दी जाये। इसका पूरा पालन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पहले से अधिक कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति निकल रहे है। सरकार ने निर्णय लिया है कि सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने से ही संक्रमण कम होगा।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों, थानाध्यक्षों को निर्देश दिये है कि अपने अपने क्षेत्रों में धार्मिक गुरूओं के साथ बैठक कर ले तथा धार्मिक गुरूओं की ओर से सोशल मीडिया पर कावंड यात्रा जैसे कार्यक्रम न करने के सदेश जारी कराये जाये। दो गज दूरी, मास्क जरूरी का पालन अवश्य करें।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रोहन पी कनय ने भी धार्मिक गुरूओं से अपील की कि कोरोना वायरस को देखते हुये शासन के निर्देशों का कडाई से अपने स्तर से जनमानस में पालन कराये। तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने पर बल दिया। बैठक में उपस्थित धार्मिक गुरूओं ने भी जिलाधिकारी को शासन द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों का कडाई से पालन कराये जाने का अश्वासान दिया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति, अपर जिलाधिकारी श्री राकेश सिंह, उप निदेशक डा0 मधु ताम्बे, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद पाण्डेय, सहित सम्बन्धित क्षेत्रो के थानाध्यक्ष एवं जनपद के विभिन्न मन्दिरो के धर्म गुरू आदि उपस्थित थे।
-----------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।
Labels: Unnao



0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home