Tuesday, June 2, 2020

महिला ने डाई पीकर जान देने की कोशिश की

महिला ने डाई पीकर  जान देने की कोशिश की


सफीपुर कोतवाली निवासी 27 वर्षीय युवती जिसकी शादी कई वर्ष पूर्व फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के रनियामउ में कई वर्ष पूर्व हुई थी,महिला के चार बच्चे भी हैं,महिला का गांव में ही अन्य युवक से प्रेम प्रसंग होगया था  ,महिला कुछ दिन पहले अपने मायके भतीजे के मुंडन में शामिल होने आई थी वहीं कुछ दिनो में अपने गांव के ही एक लड़के से  प्रेम होगया था , कल जब महिला का पति उसको लिवाने आया तो उसने ससुराल जाने से इनकार कर दिया ,इस पर महिला के मायके वालों ने किसी प्रकार समझा बुझाकर ससुराल भेज दिया ,और जब ससुराल जा रही थी तो गांव के रास्ते मे पांडेय फार्म हाउस  के पास पहुंच कर डाई पी ली और वही रास्ते मे  अचेत होकर गिर गयी ,फार्म में रहने वाले व्यक्तियों ने पुलिस को सूचना दी सूचना पाते ही सफीपुर कोतवाल अशोक पांडेय ने मौके पर पहुंच कर आनन फानन में महिला को पुलिस की जीप से अस्पताल भेजा।

सह संपादक
प्रशान्त तिवारी की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home