Thursday, June 18, 2020

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनाः

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनाः
उन्नाव 18 जून 2020 (सू0वि0) मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति ने अग्रणी जिला प्रबन्धक, बैंक आफ इण्डिया, उन्नाव को निर्देशित करते हुये कहा है कि जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू है जिसके अन्र्तगत जनपद के केसीसी धारक किसानो का अनिवार्य रूप से फसल बीमा किया जाता है।
उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में शासन द्वारा इस वर्ष से उक्त योजना की अनिवार्यता को समाप्त कर ऐच्छिक करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने इस सम्बन्ध में अग्रणी जिला प्रबन्धक को निर्देशित किया है कि जनपद के प्रत्येक शाखा प्रबन्धक को आप अपनी ओर से निर्देशित करें कि वे किसान का फसल बीमा करने से पहले दिंनाक 24 जुलाई से पहले उसकी सहमति अवश्य रूप से लेलें तथा शासनादेशानुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
--------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home