पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात बदमाश
डेढ़ दर्जन आपराधिक मामलों में कुख्यात बदमाश की थी तलाश
भोपाल। पुलिस ने एक ऐसे कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है जिसकी राजधानी के विभिन्न थानों को लंबे अरसे से तलाश थी। बता दें कि बदमाश पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले राजधानी के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। उल्लेखनीय है कि गौतम नगर थाने कि पुलिस को बीते रोज मुखबिर ने सूचना दी कि वांछित आरोपी सिकंदर उर्फ घोड़ा उर्फ बंबइया अयूब नगर में मौजूद है।
भारी मशक्कत के बाद अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ज्ञात हो कि 24 वर्षीय आरोपी गौतम नगर थाना क्षेत्र के नारियल खेड़ा अंतर्गत फिजा कॉलोनी का रहने वाला है। इसने पिछले सप्ताह ईटखेड़ी इलाके में एक सब्जी वाले के साथ लूटपाट भी की थी उक्त वारदात में आरोपी ने सब्जी व्यापारी पर चाकू से अनेक बात किए थे फल स्वरुप फरियादी बुरी तरह लहूलुहान हो गया था
इसके अलावा भी इस बदमाश पर गौतम नगर थाने में 5, पिपलानी थाने में 6, बागसेवनिया थाने में 3, तलैया थाने में एक, शाहजहानाबाद थाने में एक, निशातपुरा थाने में एक, हबीबगंज थाने में एक, आपराधिक मामले पंजीबद्ध हैं। इन मामलों में चोरी नकद जानी हत्या लूट जैसे अनेक संगीत अपराध शामिल हैं।
इसे गिरफ्तार करने में गौतम नगर थाने के प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक मितेश मुजाल्दे, सहायक उप निरीक्षक अजीज खान,, मोहम्मद इरशाद अंसारी, दिनेश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक गण चंद्र मोहन मिश्रा, आर यासीन, अमर सिंह, आरक्षक गण विश्वजीत भार्गव, विवेक तिवारी, अशोक माली, गोविंद आदि की सराहनीय भूमिका रही।
Labels: Kanpur


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home