Wednesday, June 3, 2020

सीमा पर अच्छी खासी तादाद में चीन के लोगः राजनाथ सिंह


भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने स्वीकार किया है कि भारत चीन सीमा पर इस समय चीन और भारत के बीच विवाद है और 'अच्छी खासी संख्य़ा में' चीन के सैनिक सीमा पर मौजूद हैं.
नेटवर्क 18 से बात करते हुए रक्षामंत्री ने कहा है कि भारत ने भी सीमा पर पूरा बंदोबस्त किया है.
भारत-चीन सीमा पर ताज़ा हालात के बारे में पूछे गए सवाल पर राजनाथ सिंह ने कहा, 'हाल फिलहाल की जो घटना है, ये बात सच है कि सीमा पर इस समय चीन के लोग भी, उनका दावा है कि हमारी सीमा यहां तक है, भारत का यह दावा है कि हमारी सीमा यहां तक है, उसको लेकर एक मतभेद हुआ है. और अच्छी खासी संख्या में चीन के लोग भी आ गए हैं.'
राजनाथ सिंह ने कहा, 'लेकिन अपनी तरफ़ से भारत को जो कुछ भी करना चाहिए, भारत ने भी किया है.
उन्होंने कहा, 'भारत चीन सीमा पर लंबे समय से भारत और चीन के बीच लगातार कुछ न कुछ होता रहता है. शायद ही ऐसा कोई साल गुज़रा हो जब भारत और चीन की सेना के बीच सीमा पर फ़ेस आफ़ न होता हो. धक्कम धुक्की न होती है, कभी कभी ऐसा तनाव भी हुआ है कि हथियारों की छीना झपटी भी हुई है. ऐसा हालात समय-समय पर पैदा होते हैं.
खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home