जिलाधिकारी ने सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगाघाट का किया औचक निरीक्षणः अनुपस्थित स्टाॅफ के वेतन रोकने के निर्देशः
जिलाधिकारी ने सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगाघाट का किया औचक निरीक्षणः
अनुपस्थित स्टाॅफ के वेतन रोकने के निर्देशः
उन्नाव 26 जून 2020 (सू0वि) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने आज शुक्लागंज ठाकुरखेड़ा स्थित सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगाघाट का औचक निरीक्षण किया। वहां की अव्यवस्था देख रोष व्यक्त किया। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी का स्पष्टीकरण के निर्देश दिये। अनुपस्थित पाये गये डाक्टर्स व चतुर्थ श्रेणी कर्मी के वेतन रोकने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आये मरीजों की संख्या 20 जून को 04, 22 जून को 07, 23 जून को 08, 24 जून को 06, 25 जून को 04, 26 जून को 08 लोगों की स्थिति रही। निरीक्षण के दौरान 05 डाक्टर अनुपस्थित पाये गये। उन्होंने ओ0पी0डी0 में चिकित्सक कक्ष को देखा, जिसमें साफ-सफाई का अभाव था, दवाओं के रख-रखाव की स्थिति ठीक नहीं पायी गयी, सफाई कर्मी भी अनुपस्थित मिला, जिसपर उन्होंने रोष व्यक्त करते हुये सम्बन्धित सभी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया था कि हर सी0एच0सी0/ पी0एच0सी0 में कोविड-19 हेल्प डेस्क बनाते हुये लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बैनर आदि लगवायें, जो पूरा होते नहीं दिख रहा है और यहां भी ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। जिलाधिकारी ने वहां की शौचालय आदि की साफ-सफाई व्यवस्था पर रोष व्यक्त किया जिसपर उन्हें बताया गया कि सफाई कर्मी रोज नहीं आता है। वहां दवाइयों का रख-रखाव भी सही नहीं पाया गया।
जिलाधिकारी ने वहां पर बने स्टाॅफ के आवास की जानकारी हासिल की, उन्हें बताया गया कि यहां पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है, जिसपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित थाने को निर्देश दिये कि यहां पर सुरक्षा की व्यवस्था की जाये ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न घटित हो।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, उप निदेशक सूचना सहित सम्बन्धित उपस्थित थे।
-------------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।
Labels: Unnao




0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home