Monday, June 29, 2020

प्रवासी श्रमिकों को दिया गया रोजगारः


प्रवासी श्रमिकों को दिया गया रोजगारः

जिलाधिकारी द्वारा आज 30 प्रवासी श्रमिकों को विभिन्न औद्योगिक इकाईयों में कार्य करने हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किया गयाः
उन्नाव 29 जून 2020 (सू0वि) जिलाधिकारी, श्री रवीन्द्र कुमार ने आज 30 प्रवासी श्रमिकों को जनपद की विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के माध्यम से रोजगार प्रदान किया गया। यह रोजगार जनपद उन्नाव की विभिन्न औद्योगिक इकाईयों- मेसर्स रक्क्ष गारमेन्ट्स प्रा0लि0, मेसर्स रिमझिम स्टेनलेस स्टील लि0, अकरमपुर, मेसर्स आईकाॅन डिजाइन, अकरमपुर तथा मेसर्स जय जगदम्बा मेटलाॅयस, दही चैकी उन्नाव में कार्य करने हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किये।  
जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला स्तरीय कार्य योजना बनाकर विगत एक माह से प्रवासी श्रमिकों को जनपद की विभिन्न औद्योगिक इकाईयों में समायोजित किये जाने का कार्य नगर मजिस्ट्रेट, श्री चन्दन पटेल की अध्यक्षता में बनी समिति द्वारा किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि विगत एक माह में जनपद की 07 औद्योगिक इकाईयों में 63 प्रवासी श्रमिकों को चमड़ा, सिलाई, लोहा इस्पात, हेल्पर आदि श्रेणियों में समायोजित किया जा चुका है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान उद्योगों को सेटबैक का सामना करना पड़ा है। उद्यमों को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ प्रवासी मजदूरों को इन उद्योगों में सम्मिलित करते हुए उद्योगों को स्थानीय स्तर पर श्रम की उपलब्धता देना तथा आर्थिक स्थायित्व सुनिश्चित करना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस उद्देश्य से आज पुनः 30 प्रवासी श्रमिकों को जिलाधिकारी द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। उन्होनें कहा कि यह सतत् प्रक्रिया माॅडल के रूप में अपनाया जा रहा है तथा प्रवासी श्रमिकों के निरन्तर स्किल मैपिंग करवाते हुए उन्हें उद्योगों में समायोजित किया जाना शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित श्रमिकों से बातचीत करके उनके बारे में जाना तथा उन्हें फेस माॅस्क भी भेंट किये। जिलाधिकारी ने प्रवासी श्रमिकों से वार्ता करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी तथा कहा कि मेहनत से कार्य करते हुए परिवार समाज व जनपद की उन्नति हेतु कार्य करें।
प्रवासी श्रमिकों को जनपद की विभिन्न औद्योगिक इकाईयों में प्रवासी कामगारों को रोजगार सृजन हेतु गठित कमेटी के अंतर्गत आज  मेसर्स आईकाॅन डिजाइन, अकरमपुर, उन्नाव में  (सिलाई कारीगर) श्री संजय कुमार, श्री संदीप कुमार, श्री श्रवण कुमार, श्री कुलदीप, श्री कुलदीप, श्री सन्दीप, श्री विनोद कुमार, श्री मुकेश कुमार, श्री भोला, श्री अरविन्द, श्री सुरेश कुमार, श्री अर्जुन, श्री मोनू, श्री रोहित, श्री प्रदीप। मेसर्स रिमझिम स्टेनलेस लि0, अकरमपुर, उन्नाव में श्री धर्मेन्द्र कुमार, श्री राजकुमार, श्री सुरेश कुमार, श्री शुभांकित यादव, श्री अशोक कुमार, श्री रवि शंकर। मेसर्स जय जगदम्बा मेटलाॅयस लि0, दही-चैकी, उन्नाव में श्री वीरेन्द्र कुमार, श्री सिद्धांत, श्री संदीप, श्री अखिलेश कुमार, श्री हेमराज। मेसर्स रक्क्ष गारमेन्ट्स प्रा0लि0, उन्नाव में श्री मनोज पाल, श्री आकाश पाल, श्री भूपेन्द्र पाल, श्री आलोक पाल को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट, श्री चन्दन पटेल, सहायक आयुक्त उद्योग, जिला सेवायोजन अधिकारी, उप निदेशक सूचना तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
-----------------------
 जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home