खाना फल और कपड़े बांट कर की गई ज़रूरतमंदों की सेवा
उन्नाव। रोटी कपड़ा बैंक के साप्ताहित अनुष्ठान के तहत, ज़रूरतमंदों को खाना, कपड़े, फल, बिस्कुट आदि बांटकर मानवता की सेवा की गई। पांचवें वर्ष के दूसरे माह के चौथे सप्ताह मनीष सिंह सेंगर, दुर्गेश दीक्षित, धर्मेन्द्र त्रिवेदी, राहुल वर्मा, पुष्कर तिवारी, राहुल सिंह, अनुराग मोहन वर्मा, लल्लू सिंह, अनुराग दीक्षित आदि ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सेवाकार्य किया। फ़ूड ए रिलीज़न टीम के यश पांडेय, मिंकू, डॉ धर्मेन्द्र कुमार पांडेय, उपेंद्र त्रिपाठी का सहयोग रहा। संचालकों ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से शुक्रवार को मोटी नगर में संचालित इस पुनीत कार्य मे भोजन कपड़े आदि पहुंचाने की अपील की।
विशेष संपादक
मनीष सिंह सेंगर
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home