जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मनरेगा योजना के अन्तर्गत कन्वर्जेन्स विभाग की बैठक का आयोजनः
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मनरेगा योजना के अन्तर्गत कन्वर्जेन्स विभाग की बैठक का आयोजनः
उन्नाव 18 जून 2020 (सू0वि0)
जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में मनरेगा योजना के अन्तर्गत कन्वर्जेन्स विभाग की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, कृषि विभाग, पंचायती राज विभाग, वन विभाग, लघु सिंचाई विभाग, भूमि विकास एवं जल संसाधन विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, रेशम विभाग के अधिकारियों के साथ अतिरिक्त लेबर बजट एवं उससे सम्बन्धित प्रस्तावों की समीक्षा की गई तथा पूर्व में अनुमोदित लेबर बजट के सापेक्ष कितने कन्वर्जेन्स विभागों की पत्रावलियां/प्रस्ताव प्राप्त हुये हैं उसकी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित समस्त विभागों को निर्देशित किया कि मनरेगा योजना की गाइडलाइन्स का अक्षरशः पालन किया जाय।
जिलाधिकारी ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि आपका कार्य उ0प्र0 शासन की प्राथमिकताओं में से एक है, उसके अनुपालन में कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करायें, उन्होंने आगामी पीढ़ी के लिये कार्य करने के लिये निर्देशित करते हुेय कहा कि ज्यादा से ज्यादा खेल के मैदान बनवायें। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को पंचायती राज विभाग की समस्त योजनाओं का फीगर जल्द से जल्द उपलब्ध कराये जाने के कड़े निर्देश दिये। अधिशाषी अभियन्ता पी0डब्ल्यू0डी0, अधिशाषी अभियन्ता आर0ई0डी0, अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई, अधिशाषी अभियन्ता लघु सिंचाई, जिला उद्यान अधिकारी आदि सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिये और कहा कि किसी भी कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति, परियोजना निदेशक श्री जनार्दन सिंह, सहित समस्त सम्बन्धित उपस्थित थे।
-----------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।
Labels: Unnao



0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home