झपाटा मारो के हौसले बुलंद ।
*झपट मारो के हौसले बुलंद ,महिला को बनाया शिकार*
उन्नाव में दिनदहाड़े बाइक पर बैठी महिला की झुमकी नोचकर भागे लुटेरे
उन्नाव जिले के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के एतबारपुर गांव के रहने वाला हरी शुक्रवार को अपनी बहन अंजू के साथ खुद की शादी का कार्ड देने लखनऊ गया था। कार्ड देकर शाम को फुफेरे भाई नीरज और बहन अंजू के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।
तभी सोहरामऊ थाना क्षेत्र के भल्लाफार्म के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजू के झुमके नोच लिए। लुटेरे कानपुर की ओर भाग निकले। हरी ने लुटेराें की बाइक का पीछा किया औऱ नवाबगंज कस्बे में एक ज्वैलरी शॉप के बाहर लुटेरों की बाइक खड़ी देखकर हरी ने शोर मचा दिया।
स्थानीय लोगों की मदद से एक लुटेरे को पकड़ लिया जबकि दूसरा भाग निकला। पुलिस आरोपी को पकड़ थआने में ले आई औऱ उससे पूछताछ कर रही है।
सह संपादक
प्रशांत तिवारी की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home