कोविड-19 से सम्बन्धित बनाई गयी टीम 11 की समीक्षा बैठकः
उन्नाव 12 जून 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुुमार ने कोविड-19 वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सभी जनपद वासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रखने एवं आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जनपद की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रमिकों को ज्यादा से ज्यादा काम मिल सके, आमजन की खरीदने की क्षमता बढ़े और आर्थिक व्यवस्था में सुधार आए। उन्होंने यह भी कहा कि जो प्रवासी श्रमिक जनपद में मौजूद हैं, उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में संबंधित अधिकारियों के द्वारा विशेष प्रयास करने की अत्यंत आवश्यकता है और उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की पहल सभी अधिकारियों के द्वारा सुनिश्चित की जाए ।
जिलाधिकारी ने कोविड-19 वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सभी जनपद वासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये और कहा कि जहाँ पर भी कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति मिल रहे हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से आइसोलेट किया जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आशुतोष कुमार से नोवल कोरोना वायरस के सम्बन्ध में चर्चा करते हुये कहा कि किसी भी मरीज को खाने पीने आदि की किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिये सारी व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन क्वारेटाइन किये गये लोगों की रिर्पोट निगेटिव आयी है उन्हें घर भेज दिया जाये।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विक्रान्त वीर, मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, श्री राजदीप वर्मा, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
---------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।
Labels: Unnao

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home