Thursday, June 18, 2020

जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन जरी-जरदोजी सामान्य सुविधा केन्द्र का निरीक्षणः


जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन जरी-जरदोजी सामान्य सुविधा केन्द्र का निरीक्षणः

उन्नाव 18 जून 2020 (सू0 वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने आज सिविल लाइंस, उन्नाव में

निर्माणाधीन जरी-जरदोजी सामान्य सुविधा केन्द्र, का निरीक्षण किया। जरी-जरदोजी सामान्य सुविधा केन्द्र एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत स्थापित किया जा रहा है। वर्तमान में सामान्य सुविधा केन्द्र का 85 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है परन्तु गैप फंण्डिग धनराशि के अभाव में परियोजना विगत कुछ समय से लम्बित चल रही थी।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर अवगत कराया कि गैप फंण्डिग हेतु राज्य सरकार से 15.53 लाख रूपये प्राप्त हो चुकेें है जोकि निर्माणदायी संस्था यू0पी0एस0आई0सी0 को अंतरित किये जा रहें है तथा माह जुलाई, 2020 में निर्माण कार्य को पूर्ण करवाते हुए माह अगस्त, 2020 में प्लाण्ट मशीनरी की स्थापना करते हुए सी0एफ0सी0 को पूर्णतः कार्यशील कर दिया जाएगा।  
जिलाधिकारी महोदय ने अवगत कराया कि ‘‘एक जनपद एक उत्पाद योजना‘‘ के अंतर्गत जनपद उन्नाव को जरी-जरदोजी उत्पाद आवंटित किया गया है। जनपद में सदर, हसनगंज, मोहान, मियागंज, हैदराबाद, बाँगरमऊ, आसीवन, आदि क्षेत्रों में लगभग 10-12 हजार जरी-जरदोजी हस्तशिल्पी जाॅबवर्कर के रूप में कार्य रहे हैं, जिसमें उन्हें अपने परिश्रम का पूर्ण प्रतिफल प्राप्त नहीं हो पाता है। ऐसे में जरी-जरदोजी सामान्य सुविधा केन्द्र स्थापित होने से हस्तशिल्पियों को जनपद में कार्य प्राप्त होने के साथ-साथ ब्राडिंग, मार्केटिंग, प्रशिक्षण व डिजाइनिंग की सुविधायें एक ही स्थान पर प्राप्त हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में सम्मिलित है तथा उनका प्रयास है कि अधिक से अधिक जरी-जरदोजी कारीगरों को इससे जोड़ते हुए आत्मनिर्भर बनाया जा सके तथा उन्नाव जरी-जरदोजी की पहचान राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पटल पर स्थापित की जा सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने यह भी अवगत कराया कि वर्तमान में प्रदेश में भारत सरकार के क्लस्टर डेवलपमेन्ट प्रोग्राम के अंतर्गत मेरठ, खुर्जा व भदोही में तीन सामान्य सुविधा केन्द्र स्थापित हुए हैं तथा उन्नाव में स्थापित होने वाला सामान्य सुविधा केन्द्र इस श्रेणी में प्रदेश का चैथा सी0एफ0सी0 है।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष, सी0एफ0सी0 सुश्री जाहिरा, सचिव, श्री फैजी फारूकी, जिला उद्योग की सहायक आयुक्त उद्योग, सुश्री रोचना श्रीवास्तव, अपर सांख्यकीय अधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
----------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home