Tuesday, July 14, 2020

उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित वर्ष 2020 की सेकेन्ड्री (मुंशी/मौलवी), सीनियर सेकेन्ड्री (आलिम), कामिल एवं फाजिल परीक्षा से सम्बन्धित उत्तर पुस्तिकाओ की सन्निरीक्षा हेतु आॅनलाइन आवेदन-पत्र आमंत्रित:


उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित वर्ष 2020 की सेकेन्ड्री (मुंशी/मौलवी), सीनियर सेकेन्ड्री (आलिम), कामिल एवं फाजिल परीक्षा से सम्बन्धित उत्तर पुस्तिकाओ की सन्निरीक्षा हेतु आॅनलाइन आवेदन-पत्र आमंत्रित:


उन्नाव 14 जुलाई 2020 (सू0वि0) श्री अमित सोनकर जिला पिछड़ावर्ग कल्याण अधिकारी/प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उन्नाव ने अपने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित वर्ष 2020 की सेकेन्ड्री (मुंशी/मौलवी), सीनियर सेकेन्ड्री (आलिम), कामिल एवं फाजिल परीक्षा से सम्बन्धित उत्तर पुस्तिकाओ की सन्निरीक्षा हेतु आॅन लाईन आवेदन-पत्र सम्बन्धित मदरसे के माध्यम से स्वीकार किये जायेगें, जिसके अन्तर्गत चालान जमा करने की अन्तिम तिथि दिनांक 31 जुलाई 2020 एवं आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि दिनांक 05 अगस्त 2020 निर्धारित की गयी है। सन्निरीक्षा शुल्क रू0 100/प्रति प्रश्नपत्र की दर से निर्धारित है। सन्निरीक्षा केवल लिखित परीक्षा मे ही होगी। आॅन लाईन आवेदन भरने के पश्चात् परीक्षार्थी अथवा मदरसे द्वारा सन्निरीक्षा की रसीद एवं मूल चालान प्रपत्र की प्रति दिनंाक 07 अगस्त 2020 तक परिषद कार्यालय को प्राप्त कराना अनिवार्य होगा। निर्धारित दर से कम शुल्क जमा करने, आवेदन अपूर्ण होने एवं निर्धारित तिथि के बाद जमा चालान तथा आवेदन रसीद प्राप्त न होने वाले आवेदन निरस्त कर दिये जायेगें। जिसके लिये सम्बन्धित परीक्षार्थी अथवा मदरसा उत्तरदायी होगें। सन्निरीक्षा आवेदन निर्धारित अवधि मे केवल आॅनलाईन ही स्वीकार होगें। किसी भी दशा मे आॅफलाईन आवेदन स्वीकार नही होगें। सन्निरीक्षा से सम्बन्धित विस्तृत दिशा-निर्देश परिषद की वेबसाइड https://madarsaboard.upsdc.gov.in  पर उपलब्ध है।
-----------------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home