Monday, July 20, 2020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 11 समितियों की बैठकः ई0ओ0/ डी0पी0आर0ओ0 को शहर व गा्रमीण एरिया का गम्भीरता से सेनिटाइज कराने के निर्देशः

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 11 समितियों की बैठकःई0ओ0/ डी0पी0आर0ओ0 को शहर व गा्रमीण एरिया का गम्भीरता से सेनिटाइज कराने के निर्देशः


कन्ट्रोल रूम सेन्टर पर कोई लापरवाही क्षम्य नहीं -जिलाधिकारी
उन्नाव 20 जुलाई 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी  श्री रवीन्द्र कुमार ने  आज अपने कार्यालय कक्ष में 11 समितियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुये मुख्य चिकित्साधिकारी को शख्त निर्देश दिये कि जो एरिया हाॅटस्पाॅट घोषित किया गया है उस एरिया को तत्काल सेनिटाइज कराया जाये। जिलाधिकारी ने कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव एवं जनसमुदाय में अधिक से अधिक जन जागरूकता लाये जाने के उद्देश्य से नगर के प्रमुख चैराहों पर ध्वनि विस्तारक यन्त्र  से लगातार प्रचार-प्रसार कराये जाने के निर्देश अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को दिये। अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री राकेश गुप्ता को निर्देश दिये कि कोविड-19 से सम्बन्धित कन्ट्रोल रूम को अपने दिशा निर्देशन में अधिक गतिशील बनाये एवं आने वाली सूचनाओं को तत्काल निस्तारित करायें।
मुख्य चिकित्साधिकारी को यह भी निर्देश दिये गये कि कोविड-19 के तहत बनाये गये एल-1 सेन्टरों का समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण करें, तैनात चिकित्सा कर्मियों को सक्रीय किया जाये, जितनी अवधि में ड्यूटी लगाई गई है पूरी जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वाहन करें, जो भी चिकित्सा कर्मी कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव में लापरवाही करता पाया जाये उसको नोटिस देते हुये कठोर कार्यवाही की जाये, कोविड-19 चिकित्सालयों में स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन के अनुसार कम से कम तीन बार चिकित्सालयों की साफ-सफाई कराई जाये।  तैनात चिकित्साधिकारियों को निर्देश जारी किये जायें कि समय-समय पर वार्डों का राउण्ड वार निरीक्षण कर संक्रमितों का इलाज करें।
कोरोना वायरस कोविड-19 / संचारी रोग के संक्रमण को रोकने, चिकित्सीय उपचार स्वच्छता एवं पेयजल आदि बिन्दुओं पर चर्चा के दौरान जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि कोरोना वायरस के लक्षणों की पहचान हेतु जनपद के सभी ग्राम सभाओं, ग्राम पंचायतों में पल्सआॅक्सीमीटर, थर्मल स्क्रीनिंग मशीन अनिवार्य रूप से ग्राम प्रधानों को क्रय कराई जाये। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायतों में गलियों/ नालियों, मोहल्लों /चैराहों आदि स्थानों में साफ-सफाई एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, सेनिटाइजेशन का कार्य क्लेस्टरवार रोस्टर के हिसाब से 173 टीम द्वारा कराया जा रहा है। साथ ही फाॅगिंग का कार्य भी कराया जा रहा है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री रोहन पी कनय, मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री राकेश सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री राकेश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आशुतोष कुमार, नगर मजिस्ट्रेट श्री चन्दन पटेल सहित सम्बन्धित उपस्थित रहे।
--------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव ।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home